फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम, सांसद व विधायक के नाम का लोकार्पण पत्थर लगवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। आचार संहिता लागू होने के बाद शुक्रवार को लोकनिर्माण विभाग के कर्मचारियाें ने डलमऊ के वीआईपी घाट पर एक साल पूर्व बने पुल पर डिप्टी सीएम, विधायक और सांसद के नाम का लोकार्पण का पत्थर लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

एसडीएम आशीष कुमार मिश्रा और तहसीलदार अभिनव पाठक ने मौके पर पहुंचकर पत्थर को हटवा दिया। हालांकि आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई नहीं की गई है।
डलमऊ नगर पंचायत के गंगा तट डलमऊ के सड़क घाट व वीआईपी घाट के मध्य एक वर्ष पूर्व लोक निर्माण विभाग की ओर से नाले पर 85 लाख की लागत से पुल का निर्माण कराया गया था, लेकिन विभाग ने लोकार्पण नहीं कराया। शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने पुल पर लोकार्पण पत्थर लगा दिया।
विज्ञापन

पत्थर पर डिप्टी सीएम व लोक निर्माण मंत्री केशव प्रसाद एवं क्षेत्रीय विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह व सांसद सोनिया गांधी के नाम का लिखा था। सूचना एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल की। आचार संहिता लागू होने के बाद लगाए गए पत्थर को एसडीएम ने मौके से हटवा दिया।
एसडीएम आशीष कुमार मिश्र ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद लोकार्पण का पत्थर लगवाया गया था। सूचना मिलने पर मौके पर जाकर हटवा दिया गया है। इस पुल का निर्माण पिछले कई माह पूर्व हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें