रायबरेली। शहर में प्रभु टाउन स्थित राइजिंग चाइल्ड स्कूल में दीपावली की पूर्व संध्या पर दीप उत्सव मनाया गया। शिक्षिकाओं ने गणेश और लक्ष्मी पूजन के उपरांत रंगबिरंगी रंगोली सजाई और दीप भी जलाएं। स्कूल परिसर में हुई रोशनी वाली आतिशबाजी का सभी ने लुत्फ उठाया।
पारंपरिक वेशभूषा में आई शिक्षिकाओं एवं युवतियों ने डांडिया के साथ दीपावली गीतों पर खूब धमाल मचाया। प्रधानाचार्य सीमा श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोना आपदा के कारण इस वर्ष बच्चों के साथ दीपावली न मनाए जाने का मलाल रहा।
उन्होंने बच्चों से अपील करते हुए कहा कि इस वर्ष विशेष सतर्कता के साथ दीपावली मनाएं। प्रबंधक अरविंद श्रीवास्तव एडवोकेट ने दीपावली पर्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर शुभि, शालिनी, स्वालेहा, मीमांसा, साराह, शताक्षी, दीक्षा, जेबा व स्मृति आदि शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
उधर, महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंड्री कॉलेज महराजगंज में दीपावली पर्व की धूम रही। मंजू, अनुपम व स्वाति ने रंगोली बनाई तो कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के बच्चों ने दीप मालिका प्रज्वलित की। प्रधानाचार्य कमल बाजपेयी ने कहा कि मिट्टी के दीयों को स्थानीय कुम्हारों से खरीदें।
मैनेजर अवधेश बहादुर सिंह ने सावधानी के साथ पर्व मनाने की अपील की है। इस अवसर पर गिरिजा शुक्ला, राजीव मिश्रा, सौरभ श्रीवास्तव, अनिमेष मिश्र, नीरू व लक्ष्मी आदि मौजूद रहे।