फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंथा की पेराई करते समय टंकी फटी किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में मेंथा की पेराई करते समय टंकी फट जाने से किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवारीजनों ने उसे गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। किसान की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

आलिया मजरे ख्वाजापुर गांव निवासी रामशंकर पटेल (48) पुत्र बाबूलाल किसानी करता था। मेंथा की फसल की लगाई थी। शनिवार की रात वह मेंथा की पेराई कर रहा था। इसी दौरान अचानक टंकी फट गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवारीजनों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत नाजुक होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। रविवार की शाम उसकी मौत हो गई। किसान की मौत परिवारीजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। कोतवाली प्रभारी बृजमोहन ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें