फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची दीवार ढही, भतीजे की मौत, बुआ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। नसीराबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम कच्ची दीवार ढहने से बुआ और भतीजे मलबे में दब गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीणों ने मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला, तब तक भतीजे की मौत हो चुकी थी, जबकि बुआ घायल हो गई।
विज्ञापन

पूरे मर्दन मजरे चतुरपुर गांव निवासी शिवचरन का चार वर्षीय बेटा अनमोल अपनी बुआ रीना के साथ खेल रहा था। इसी दौरान कच्ची दीवार ढह गई। इससे दोनों दीवार के मलबे में दब गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण और परिवारीजन दौड़े।
किसी तरह मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक अनमोल की मौत हो गई, जबकि रीना घायल हो गई। मासूम की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। मृतक अनमोल दो भाई बहनों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन

नसीराबाद एसओ धीरेद्र कुमार ने बताया कि कच्ची दीवार गिरने से चार वर्षीय अनमोल की मलबे में दबने से मृत्यु हुई है। परिवारीजन शव का पंचनामा कर के दफना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें