फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। हरचंदपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को रोडवेज की बेकाबू बस ने एक मासूम को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब मासूम सड़क किनारे खड़ा था। हादसे से आक्रोशित परिवारीजन और ग्रामीणों ने रायबरेली-महराजगंज मार्ग जाम कर नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस और लोगों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुुई। एक घंटे तक विरोध प्रदर्शन होता रहा। सभी चालक के खिलाफ कार्रवाई किए जाने और मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे थे। पुलिस अफसरों ने कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया।
हरचंदपुर थाना क्षेत्र के रामपुर लोधन का पुरवा गांव निवासी मयंक (3) सोमवार सुबह महराजगंज मार्ग पर गांव के पास ही सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान महराजगंज से आ रही रोडवेज बस ने बच्चे को कुचल दिया। मौके पर ही मयंक की मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही आसपास के लोगों के साथ ही परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। घटना से लोग आक्रोशित हो गए। सभी ने ईंट-पत्थर रखकर पूरी तरह से सड़क जाम कर दिया।
विज्ञापन

विरोध जताते हुए लोग हंगामा के साथ नारेबाजी करने लगे। सभी चालक के खिलाफ कार्रवाई किए जाने और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे थे। घटना की जानकारी होते ही एसओ राकेश सिंह के अलावा एसडीएम सदर अंशिका दीक्षित ने मौके पर पहुंचकर लोगों से समझा-बुझाकर शांत कराया।
करीब एक घंटे तक मार्ग पर हंगामा और विरोध प्रदर्शन चला। आवागमन ठप होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। थानेदार ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। मृतक की मां संतोषी की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें