फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में ट्रिपलिंग कर रहे बाइक सवार तीन लोगों को तेज रफ्तार लोडर ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे एक युवक की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। तीनों निमंत्रण से घर लौट रहे थे। हादसे की जानकारी होने पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात क्षेत्र के हादीपुर मजरे पचखरा गांव निवासी राकेश कुमार (35) अपनी बाइक पर विक्रम (20) व पुतुन (28) निवासी बहादुरपुर मजरे मतरौली को बिठाकर अपटा गांव में आयोजित समारोह में शामिल होने गया था। घर लौटते वक्त चडरई चौराहे पर रायबरेली की ओर से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे तीनों घायल हो गए। राहगीरों की मदद से तीनों को सीएचसी लाया गया जहां राकेश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विक्रम व पुतुन को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरबी यादव ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक को मृत अवस्था में सीएचसी लाया गया था। दो अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाल विनोद सिंह ने बताया कि राकेश के शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें