फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लालगंज रेल कोच कारखाने के निकट सोमवार सुबह बाल्हेश्वर मंदिर से दर्शन कर लौट रहे एक दंपती की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत गई।
विज्ञापन

कुम्हड़ौरा निवासी शिवबहादुर सिंह के पुत्र रुकेश सिंह (30) और उनकी पत्नी उर्वशी सिंह (26) बाइक से बाल्हेश्वर बाबा के दर्शन कर लौट रहे थे।
रेल कोच कारखाने की बाउंड्रीवाल के अंतिम छोर पर सामने से अनियंत्रित गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी ले गई। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना करने वाले अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिवारीजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें