फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारदार हथियार से युवती पर जानलेवा हमला, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र में एक युवती पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया। सोमवार को तड़के खून से लथपथ हालत में मिलने पर हड़कंप मच गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मां ने युवती के प्रेमी पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की निवासी युवती तड़के ग्रामीणों को गांव के किनारे खड़ंजे पर मरणासन्न अवस्था में पड़ी मिली। इसकी जानकारी उसके परिवारीजनों को दी गई। मां ने बताया कि पुत्री रविवार रात खाना खाकर हम लोगों के साथ सो गई थी। उसके शरीर पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। हाथ सिर समेत अन्य कई जगह चोट के निशान हैं।
ग्रामीणों की मदद से उसे सीएचसी ले गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मां ने युवती के प्रेमी होरीलाल निवासी नई बस्ती खीरों कस्बा के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। एसओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामला प्रेम-प्रसंग का लग रहा है। होरीलाल के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्जकर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें