फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में डूबे युवक का पांच किलोमीटर दूर मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
डीह (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के शुक्रवार को महराजगंज ड्रेन में डूबे युवक का शव शनिवार को पांच किलोमीटर दूर मिला। शव मिलने से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गड़वा गांव निवासी सुरजीत (22) पुत्र भोला शुक्रवार को साथियों के साथ गांव के पास से निकली महराजगंज ड्रेन में नहाने गया था और नहाते समय गहरे पानी में चला गया था और डूबने लगा, जिसे उसके साथियों ने बचाने का प्रयास किया।
मगर पानी के तेज बहाव में वह बह गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डलमऊ से चार गोताखोरों से करीब दो किलोमीटर तक पानी में सुरजीत की तलाश की, लेकिन देर शाम तक कामयाबी नहीं मिली थी। शनिवार की सुबह पुलिस ने कचनावां गांव के पास सई नदी से गायब युवक का शव बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव मिलने की खबर से घर में कोहराम मच गया। डीह थानेदार अनिल सिंह ने बताया की कचनावां गाव के पास सई नदी में जाल लगाया गया था। उसी जाल में सुरजीत का शव पाया गया है। घटनास्थल से करीब पांच किमी दूर सुरजीत का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें