फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के पास ही तालाब में मिला मासूम मुर्तजा का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। नानी के घर से लापता हुए मासूम का शव सोमवार देर शाम तालाब में मिलने से हड़कंप मच गया। यह तालाब नानी के घर के पास ही था। बच्चे का शव मिलते ही लोगों की भारी भीड़ जुट गई। एएसपी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शहर के गोरा बाजार निवासी अंसार उर्फ शीबू बावर्ची का कार्य करता है। उसकी ससुराल नया पुरवा में है। रविवार को उसका दो वर्षीय बेटे मुर्तजा अपनी नानी के घर नया पुरवा आया था। इसी दौरान वह लापता हो गया था।
पुलिस ने खोजबीन की थी, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया था। सीओ सदर गोपीनाथ सोनी, कोतवाल अतुल सिंह सोमवार को मौके पर पहुंचे। खोजबीन कराई, लेकिन बच्चे के बारे में पता नहीं लगा।
विज्ञापन

इस पर ड्रोन कैमरे के साथ ही डाग स्क्वायड के अलावा गोताखोरों की मदद ली गई। चूंकि नानी के घर के पास तालाब है। तालाब में ही बच्चे के डूबने की आशंका जताई जा रही थी। गोताखोरों की खोजबीन में बच्चे का शव तालाब में मिला।
बच्चे का शव मिलते ही लोग जुटने लगे। कुछ लोगों ने घटना पर नाराजगी जताई। मौके पर काफी फोर्स तैनात कर दी गई। एएसपी शशिशेखर सिंह ने पहुंचकर घटना के बारे में पड़ताल की। घटनास्थल का जायजा लिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस तालाब में डूबकर मासूम के मौत होने की बात कह रही है। अभी तक कोई तहरीर प्रकरण में नहीं पड़ी है। सीओ सदर गोपीनाथ सोनी ने बताया कि नानी के घर आए लापता मुर्तजा का शव तालाब में मिला है।
तालाब में डूबने से उसकी मौत हुई है। तालाब में ही बच्चे के डूबने से आशंका जताई जा रही थी। तालाब में ही खोजबीन कराई जा रही थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें