फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का मिला शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवगढ़ (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार को ढाबा के बगल में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर घटना की पड़ताल की। शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई। पुलिस का मानना है कि युवक मानसिक रूप से बीमार था। यहां क्षेत्र में झाड़फूंक कराने आया था।
विज्ञापन

शिवगढ़ क्षेत्र के हैदरगढ़-महराजगंज रोड पर बरियारपुर गांव में भुइहारे बाबा का स्थान है, जहां पर लोग झाड़फूंक कराने आते हैं। यहीं स्थित एक ढाबे के पास 21 वर्षीय एक युवक का शव पाया गया। जानकारी होने पर कार्यवाहक थानेदार वीर सिंह मौैके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया।
आशंका जताई जा रही है कि युवक झाड़फूंक के सिलसिले में यहां आया था। इसी दौरान उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। कुछ लोग उसकी हत्या की आशंका भी जता रहे हैं। कार्यवाहक थानेदार का कहना है कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें