फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर में मिला अधेड़ का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरचंदपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह माइनर में एक अधेड़ का शव उतराता मिला। सुबह जब जब लोग खेत की तरफ गए तो शव देखकर दंग रह गए। मामले की सूचना पुलिस को दी। इलाकाई लोग हत्या करके शव माइनर में फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं। अभी तक अधेड़ की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

प्यारेपुर गांव के पास से हरचंदपुर माइनर निकली है। सुबह जब ग्रामीण खेतों की तरफ गए तो एक अधेड़ का शव पानी में उतराता मिला। शव मिलने की जानकारी होने पर ग्रामीणों का मजमा लग गया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीण आशंका जता रहे हैं कि अधेड़ की हत्या करके शव माइनर में फेंका गया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि माइनर में 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पाया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव की शिनाख्त के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें