फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीसी दावेदार व उसके 30 समर्थकों पर आचार संहिता उल्लंघन का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली पुलिस ने डीडीसी दावेदार और उसके समर्थकों पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज कराया गया है। यह सभी बिना परमीशन के बाइक रैली निकाल रहे थे। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और कार्रवाई की।
विज्ञापन

बताया जाता है कि शनिवार को ऊंचाहार द्वितीय क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ रहे अरुण कुमार यादव ने बिना परमिशन बाइक रैली निकालकर आचार संहिता का उल्लंघन किया था। वहीं रैली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने प्रत्याशी समेत उसके 30 समर्थकों पर आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी व उसके 30 समर्थकों पर आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया। यदि किसी ने आचार संहिता का उल्लंघन किया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें