फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: डलमऊ-फतेहपुर हाईवे का होगा चौड़ीकरण

Thu, 18 Dec 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
डलमऊ-फतेहपुर हाईवे का होगा चौड़ीकरण।
विज्ञापन
रायबरेली। डलमऊ और फतेहपुर आने-जाने वाले मुसाफिरों की राह आसान होगी। इसके लिए चौदह मील से मकनपुर तक नौ किमी. सड़क का चौड़ीकरण और मरम्मत कार्य होगा। इसके लिए शासन ने बजट जारी कर दिया है। डलमऊ-फतेहपुर हाईवे खस्ताहाल है। इससे दोनों जिलों को आने-जाने वाले मुसाफिरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मार्ग कम चौड़ा है। इससे मुसाफिरों को दिक्कत होती है।
विज्ञापन


इस मार्ग से प्रतिदिन एक लाख लोगों का आना-जाना रहता है। शासन ने मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए हरी झंडी दे दी है। इस कार्य पर 30 करोड़ 95 लाख 74 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। शासन ने 10 करोड़ 83 लाख 51 हजार का बजट भी जारी कर दिया है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अफसरों के मुताबिक दोनों तरफ डेढ़-डेढ़ मीटर सड़क चौड़ी करने का कार्य होगा। लोक निर्माण विभाग की तरफ से जल्द टेंडर प्रक्रिया कराई जाएगी।

लोक निर्माण विभाग प्रथम की एक्सईएन संजू कुमारी का कहना है कि शासन ने मार्ग के चौड़ीकरण और मरम्मत के लिए बजट जारी कर दिया है। टेंडर प्रक्रिया कराकर काम शुरू कराया जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष डलमऊ बृजेशदत्त गौड़ ने कहा कि सड़क कम चौड़ी होने से लोगों को आवागमन में दिक्कत होती थी। गंगा तटों पर विशेष अवसरों पर आयोजित होने वाले गंगा स्नान के लिए आने-जाने वाले भक्तों को परेशानी होती थी। चौड़ीकरण से भक्तों को आवागमन में राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें