फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: सिलिंडर में रिसाव से लगी आग, छह झुलसे

Sun, 19 Oct 2025 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
भदोखर क्षेत्र के इकसाना गांव में आग लगने से जला सामान।
विज्ञापन
रायबरेली। भदोखर क्षेत्र के इकसाना गांव में बच्ची के जन्म की खुशी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। घर पर परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे। खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में रिसाव से आग लग गई। घर का सारा सामान जल गया। चार महिलाएं समेत छह लोग झुलस गए। सभी को सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन


गांव निवासी रामखेलावन की पुत्री अनीता के सात दिन पहले पुत्री हुई थी। शनिवार सुबह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। घर पर नाते रिश्तेदारों को बुलाया गया था। खाना बनाते समय सिलिंडर में रिसाव से आग लग गई। जब तक घर के लोग मदद के लिए दौड़ते, तब आग ने विकराल रूप से ले लिया। लोग मदद के लिए दौड़े और हैंडपंप और सबमर्सिबल के पानी से आग बुझाना शुरू किया गया। आग पहले झोपड़ी में लगी और उसके बाद वह कमरे में पहुंच गई।

आग की लपटों से घर का सामान जल गया। एक पल में ही सारी खुशी मातम में बदल गई। सामान बचाने और आग बुझाने के प्रयास में राहुल (25), राजकुमार (24), बिटोला उर्फ साधना (16), अनीता (21), प्रेमा (45), काजल (25) झुलस गए। सभी को सीएचसी भदोखर लाया गया। मौके पर गई पुलिस ने जांच की। घर का सामान जल गया है। भदोखर थानाध्यक्ष राकेश चंद्र आनंद ने बताया कि खाना बनाते समय गैस सिलिंडर लीक होने से आग लगी थी। छह लोग झुलस गए थे। सभी की हालत सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें