फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बेकाबू कार की चपेट में आए साइकिल सवार की मौत

Sun, 07 Jun 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन। रायबरेली-प्रतापगढ़ हाईवे पर शनिवार दोपहर बेकाबू कार की चपेट में आए साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

रग्घुपुर गांव निवासी सुरेश (35) पुत्र रामदुलारे खेती करते थे। किसी काम के सिलसिले में कमलागंज बाजार गए थे। दोपहर करीब 11.30 बजे काम निपटाने के बाद साइकिल से सुरेश घर लौट रहे थे। इसी बीच वह हाईवे पर प्रतापगढ़ से लखनऊ की तरफ जा रही कार की चपेट में आ गए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से सुरेश को सीएचसी के बाद जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
सलोन कोतवाली प्रभारी बालेंदु गौतम ने बताया कि कार को कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया है। चालक को हिरासत में लिया गया है। वह गोरखपुर का रहने वाला है। पीड़ित पक्ष की तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें