फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्री ने बढ़ाया जिले का गौरव, एक ही मंच पर दोनों का होगा सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। यह जिले के लिए गर्व की बात है। यहां रहने वाले बाल साहित्यकार और उनकी होनहार बेटी एक ही मंच पर सम्मानित होंगी। दोनों को सम्मानित करने का फैसला लेते हुए मथुरा की संस्थाओं ने बुधवार को इसकी घोषणा की। हालांकि अभी सम्मानित किए जाने की तिथि तय नहीं हुई है। पिता-पुत्री ने अपनी उपलब्धि से पूरे जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

जिले के ऊंचाहार में रहने वाले बाल साहित्यकार अरविंद कुमार साहू और गायकी सीख रही उनकी होनहार बिटिया एंजल गांधी ने अपनी अलग पहचान बनाई हैं। पिता-पुत्री अपनी प्रतिभाओं की बदौलत एक ही मंच पर सम्मानित होंगे।
प्रतिभाशाली बच्चों को उनकी प्रतिभाओं के लिए प्रोत्साहित करने वाली मथुरा की संस्था तुलसी साहित्य-संस्कृति अकादमी ने एंजेल गांधी को उनकी गायन प्रतिभा के लिए तुलसी कला साधिका सम्मान देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इसी तरह मथुरा जिले की ही एक अन्य संस्था पं. हरप्रसाद पाठक स्मृति बाल साहित्यकार समिति ने अरविंद कुमार साहू को उनकी काव्य पुस्तक नीम भवानी के लिए बाल साहित्यश्री सम्मान-2021 से सम्मानित करने की घोषणा की है।
अरविंद साहू ने बताया कि दोनों संस्थाएं एक ही मंच से कार्यक्रम आयोजित करेंगी। कोरोना काल के समाप्त होने के बाद मथुरा जिले में भव्य समारोह आयोजित होगा, जिसमें उन्हें और बेटी को अंग वस्त्र, सम्मान पत्र, स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें