फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: अभ्यर्थियों की भीड़ से आम यात्री हुए परेशान

Mon, 27 Apr 2026 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर ट्रेन में चढ़ने के लिए यात्रियों की लगी भीड़। 
विज्ञापन
रायबरेली। होमगार्ड परीक्षा के अभ्यर्थियों की भीड़ दूसरे दिन रविवार को भी नजर आई। रोडवेज बसों से ज्यादा ट्रेनों से अभ्यर्थियों ने यात्रा की। यही वजह रही कि रोडवेज बसों से ज्यादा ट्रेनों पर दबाव अधिक रहा। रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों की भीड़ के कारण आम यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

छुट्टी का दिन होने से भले ही नौकरीपेशा लोग नहीं थे, लेकिन परिवार सहित यात्रा करने वाले लोगों की संख्या ज्यादा रही। पहले तो टिकट काउंटरों पर लंबी लाइन लगानी पड़ी, फिर ट्रेनों के आने पर उनमें चढ़ने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। तपिश भरी गर्मी के कारण स्टेशन के सभी वाॅटर बूथ पर पानी भरने के लिए लोगों का मजमा लगा रहा। फ्रीजर वाली टोंटियों पर तो लाइन लगानी पड़ी।
जिले में होमगार्ड परीक्षा शनिवार को शुरू हुई थी, जो सोमवार तक चलेगी। दूसरे दिन रविवार को भी दो पालियों में परीक्षा कराई गई। दूसरे जिलों से अभ्यर्थी यहां आ रहे हैं, वहीं इस जिले के अभ्यर्थी दूसरे जिलों में जा रहे हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों के आने-जाने के साथ लौटने का सिलसिला लगातार चल रहा है। इससे सुबह से देर रात तक अभ्यर्थियों की भीड़ नजर आ रही है। सबसे ज्यादा समस्या दोपहर के समय हुई, जब पहली पाली की परीक्षा छूटने के बाद अभ्यर्थियों का हुजूम उमड़ पड़ा। लखनऊ जाने के लिए दो ट्रेनें दोपहर एक बजे से दो बजे के बीच गुजरती हैं, जिनमें सबसे ज्यादा दिक्कत आई।
विज्ञापन

ट्रेनों के स्टेशन पर रुकते ही अभ्यर्थी टूट पड़े। एसी, स्लीपर या जनरल, कोई भी बोगी सामने दिखी, उसमें ही घुसने के लिए गेट पर भीड़ लग गई। इससे आम यात्रियों को काफी परेशानी हुई। हाथों में फिर कंधों पर बैग रखे आम यात्री बोगी में दाखिल होने के लिए इंतजार करते रहे। गर्मी अधिक होने के कारण पानी के लिए लोग भटकते दिखे। वाटर बूथों पर भीड़ लगी रही। टिकट बनवाने के लिए काउंटर पर भी लाइन लगी नजर आई, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई।
आरपीएफ इंस्पेक्टर एके सिंह और जीआरपी थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि अभ्यर्थियों की वजह से स्टेशन पर भीड़ बढ़ी है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
आठ ट्रेनें नहीं आई, प्रयागराज पैसेंजर पौने चार घंटे रही लेट
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली कानपुर रूट की आठ ट्रेनें रविवार को नहीं आईं, जबकि अन्य रूटों की कई ट्रेनों ने काफी इंतजार कराया। कानपुर में गंगा पुल के रेलवे ट्रेक की मरम्मत के लिए ट्रेनों का संचालन प्रभावित है। दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें और एक जोड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त रही, वहीं चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस और आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस रूट डायवर्जन की वजह से नहीं आई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें