जिला अस्पताल के पंजीकरण काउंटर के बाहर पर्चा बनवाने के लिए लगी मरीज व तीमारदारों की भीड़।
रायबरेली। जिले में पेट दर्द, उल्टी-दस्त और बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को 18 से अधिक मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया। परचा से लेकर दवा काउंटर तक लोग लाइन में दिखे। ओपीडी कक्षों के बाहर मरीजों ने घंटों बारी आने का इंतजार किया। ओपीडी में 1850 से अधिक मरीज चिकित्सीय सलाह लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे।
सोमवार को पेट दर्द, उल्टी-दस्त और बुखार के चपेट में आने के बाद पीयूष (10), आकृति (1), सानिया (16), संदीप (32), भीम (65), नसीरन (3), अंजली (13), अमन (30), इनायत (2), नीलम (25) आदि को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया। जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली।
ओपीडी कक्षों के बाहर भी मरीजों की लंबी लाइनें लगी। चिकित्सक डॉ. गौरव त्रिवेदी का कहना है कि मौसम बदल रहा है। ऐसी स्थिति में लोग एहतियात बरतें। समस्या होने पर चिकित्सीय सलाह लें।