फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: ओपीडी में उमड़ी भीड़, सीने के दर्द से अधेड़ की मौत

Tue, 10 Mar 2026 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रासर
विज्ञापन

जिला अस्पताल के परचा काउंटर से लेकर सभी कक्षों में भीड़
इमरजेंसी पहुंचे 16 रोगी भर्ती, भीड़ अधिक होने से रोगी हुए परेशान
फोटो संख्या 10, 11, 12
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। पर्चा काउंटर से लेकर दवा खिड़की तक रोगियों की लंबी लाइन लग गई। ओपीडी कक्षों के बाहर घंटों इंतजार के बाद चिकित्सीय सलाह मिली। सीने में दर्द उठने के बाद भर्ती कराए गए मरीजों की मौत हो गई। इसके अलावा बुखार, उल्टी-दस्त, पेट दर्द और सीने में दर्द के 16 से अधिक मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया।
शहर के रहने वाले सतीश कुमार (48) पुत्र गया प्रसाद को बीती पांच मार्च को सीने में तेज दर्द होने के बाद जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया था। रविवार की रात इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गई। सोमवार को सीने में दर्द, बुखार, उल्टी-दस्त के चपेट में आने के बाद राज बहादुर (50), सैदुल (66), राधिका (82), राकेश कुमार (65), प्रियंका (26), प्रेमा (67), रति देवी (70), कार्तिक (5), मालती (44), संदीप (24), अनवी (5), राखी (22) आदि मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को ओपीडी में सुबह से ही भीड़ रही। पर्चा बनने में देरी होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ओपीडी कक्षों के बाहर मरीजों को काफी इंतजार करना पड़ा। दवा काउंटर के साथ ही पैथोलॉजी में भी मरीजों की भीड़ रही। इस दौरान रोगियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ओपीडी में पेट दर्द और उल्टी-दस्त के साथ ही खांसी व जुकाम से संबंधित मरीजों की संख्या सामान्य से अधिक रही।
विज्ञापन

मेडिसिन विभाग के चिकित्सक डॉ. गौरव त्रिवेदी का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से मौसम में तेजी से बदलाव देखा जा रहा है। दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंडक के कारण लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। उल्टी, दस्त और पेट दर्द जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। ऐसे मौसम में दूषित भोजन और पानी से बचना बेहद जरूरी है। दिक्कत होने पर मरीज को अस्पताल लाकर इलाज कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें