मधुवन क्रॉसिंग पर मरम्मत के दौरान गेट बंद होने से सड़क पर लगा लंबा जाम।
रायबरेली। शहर की मधुबन क्रॉसिंग पर बुधवार दोपहर एक घंटे तक जाम लगा रहा। मरम्मत कार्य के कारण क्रॉसिंग के फाटक बंद रहे, जिससे वाहनों का आवागमन बाधित हुआ।
क्रॉसिंग के दोनों ओर सड़क पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद यातायात सामान्य हुआ। इस दौरान क्रॉसिंग में लगी पुरानी बेल्ट बदली गई। यह काम दोपहर में किया गया क्योंकि इस समय ट्रेनें कम गुजरती हैं।
मरम्मत कार्य के दौरान क्रॉसिंग बंद रखी गई थी। इससे वाहन चालकों को परेशानी हुई। वरिष्ठ खंड अभियंता एसपी सिंह ने बताया कि पुरानी बेल्ट हटाकर नई बेल्ट लगाई गई। इसी वजह से क्रॉसिंग बंद रखी गई।