फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधियों की खुलेगी हिस्ट्रीशीट, गैंग का होगा पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। विवेचनाओं के निस्तारण में लापरवाही और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर लखनऊ रेंज की आईजी लक्ष्मी सिंह ने नाराजगी जताई है। आईजी ने एसपी को पत्र भेजकर 27 की रात से 30 अक्तूबर तक अभियान चलाकर विवेचनाओं का निस्तारण कराने और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी कराने के निर्देश दिए हैं। आईजी ने अपराधियों की हिस्ट्री शीट खोलने और अपराधियों का गैंग पंजीकरण करने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन

जिले के 19 थानों में विवेचनाओं के निस्तारण और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के नाम पर लापरवाही बरती जा रही है। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार अपराध समीक्षा बैठक में इस कार्य में तेजी लाए जाने के निर्देश भी देते हैं। बावजूद सीओ और थानेदार इस कार्य पर लापरवाही बरत रहे हैं। अब आईजी ने इस पर नाराजगी जताते हुए पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर इस कार्य में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए हैं।
पत्र के मुताबिक 27 अक्तूबर की रात से 30 अक्तूबर तक विवेचनाओं के निस्तारण और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलेगा। 31 से एक नवंबर तक अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने और गैंग का पंजीकरण करने का अभियान चलेगा। आईजी ने सभी विवेचक और थाना प्रभारियों को व्यक्तिगत रुचि लेकर इस अभियान को सफल बनाए जाने के निर्देश दिए हैं। उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा। साथ ही लापरवाही बरतने पर थानेदारों की कुर्सी भी छिन सकती है।
विज्ञापन

आईजी के निर्देश पर विवेचनाओं के निस्तारण और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जिले में अभियान चलाया जाएगा। सभी थानेदारों को अभियान के बारे में अवगत करा दिया गया है। अपराधियों की हिस्ट्री शीट खोलने और उनके गैंग के पंजीकरण का कार्य भी कराया जाएगा। फरार चल रहे टॉप टेन अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने और उनकी चल-अचल संपत्ति कुर्क करने के निर्देश दिए गए हैं।- श्लोक कुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें