फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: खाते से पैसा निकालने वाले गिरोह का बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। मोबाइल चोरी कर बैंक खाते से पैसा निकालने वाले साइबर गिरोह के बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने कई नाम उजागर किए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। बछरावां के विशुनपुर निवासी राजेश कुमार का मोबाइल गत एक अगस्त को सब्जी मंडी में खो गया था। सात अगस्त को जब उन्होंने दूसरे मोबाइल में दूसरा सिम लगाया तो पता चला कि उनके बैंक खाते से रुपये निकल गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बछरावां कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की पड़ताल कर रही पुलिस ने शनिवार दोपहर को मछली बाजार चौराहा झांसी निवासी पुष्पेंद्र सिंह को बछरावा कस्बे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जब पुष्पेंद्र से पूछताछ की तो पता लगा कि झांसी में एक गिरोह काम कर रहा है जो मोबाइल चोरी कर उसमें पड़े सिम से बैंक खातों से पैसा निकाल लेता है। गिरोह का सरगना झांसी के औरछा गेट तलईया मोहल्ला गुरुद्वारा निवासी राहुल साहू है।
आरोपी पुष्पेंद्र के मुताबिक उसे बैंक खाते में धोखाधड़ी कर रुपया निकालने पर कमीशन मिलता था। गिरोह में साजिद, राहुल पटेल, लकी कोष्ठा भी शामिल हैं। इनकी पुलिस तलाश कर रही है। प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने बताया कि साइबर गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए झांसी पुलिस की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें