फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या, शव नहर में फेंका

Wed, 14 Jun 2017 12:14 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
Murder - फोटो : demo
विज्ञापन
जिले में अज्ञात शवों के मिलने का सिलसिला नहीं थम रहा है। शिवगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या करके उसका शव रजबहा में फेंक दिया गया। उसके शरीर में चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने शव को बाहर निकाला। आसपास के लोगों से शव की पहचान कराई, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


पुलिस शव की पहचान कराने के लिए पड़ोसी जिलों की पुलिस से संपर्क कर रही है। मनऊखेड़ा मजरे शिवली के पास शारदा सहायक लखनऊ से निकले शिवगढ़ रजबहा में एक 30 वर्षीय युवक की लाश पुल में फंसी थी। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

मृतक के शरीर पर कत्थई रंग की पैंट, व नीली शर्ट है। सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में चोट के निशान थे। इससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या करने के बाद शव को रजबहा में फेंका। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


जिले में एक के बाद एक शव हत्या करके फेंके जा रहे हैं, जिनकी पुलिस शिनाख्त नहीं कर पा रही है। थानेदार लालचंद्र सरोज ने बताया कि लगभग तीन दिन पहले की लाश लग रही है। रजबहे में बहकर आईं है। सभी पड़ोसी थानों में सूचना दे दी है। जल्द ही शिनाख्त हो जाएगी। पीएम रिपोर्ट के बाद युवक की मौत की वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें