फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो जेठों ने लूट ली महिला की अस्मत

Fri, 13 Jan 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
विज्ञापन
Rape - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में करीब छह महीने पहले दो भाइयों ने छोटे भाई की पत्नी की अस्मत लूट ली। हद तो तब हो गई, जब पीड़िता ने पति से घटना की शिकायत की तो उसने जमीन का लालच देकर चुप करा दिया। उसने थाने और पुलिस अफसरों से कार्रवाई किए जाने की मांग की, लेकिन नतीजा सिफर रहा। कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को पुलिस ने पति और दो जेठों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने जांच के बाद मामले में कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन


डीह थाना क्षेत्र की एक महिला ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि छह जुलाई 2016 को वह घर पर अकेली थी। इसी बीच उसके दो जेठों ने उसके साथ दुराचार किया। विरोध करने पर कुल्हाड़ी और केरोसिन छिड़ककर जान से मारने की बात कही। घटना के बाद पति पहुंचे तो उन्हेें पूरे घटना की जानकारी दी। चूंकि उसके जेठ की पत्नियां उन्हें छोड़कर चली गईं। इसलिए पति ने जमीन का लालच देकर उसे चुप करा दिया। 

इस पर उसने मामले की शिकायत थाने के अलावा पुलिस अफसरों से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। तब उसने कोर्ट की शरण ली। थानेदार जीडी शुक्ला का कहना है कि आरोपी दो जेठ रामदेव, रामसजीवन और पति रामराज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें