फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को मार डाला

Thu, 01 Jun 2017 11:40 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
Murder - फोटो : getty images
विज्ञापन
खीरों थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


सरेनी थाना क्षेत्र के हरिकिशुनखेड़ा गांव की रहने वाली रानी देवी (25) की शादी चार साल पहले खीरों थाना क्षेत्र के चड़ौली गांव निवासी मनोज के साथ हुई थी। मनोज मुंबई में रहता है और बुधवार को घर आया था। शाम को रानी देवी का शव घर के अंदर फांसी पर लटकता पाया गया।

इसकी सूचना पर पिता बचान मौके पर पहुंचे। पिता का कहना है कि दहेज की खातिर आए दिन उसकी बेटी रानी देवी को प्रताड़ित किया जाता था। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष ने उसकी बेटी को मार डाला है।
विज्ञापन


मामले को आत्महत्या का रूप देेने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया गया। रानी अपने पीछे तीन वर्षीय बेटे देवा को छोड़ गई है। थानेदार संजय सिंह का कहना है कि विवाहिता की मौत हुई है। मायका पक्ष दहेज हत्या का आरोप लगा रहा है। तहरीर पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें