फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बच्चियों को ट्रैक्टर ने रौंदा, एक की मौत

Sat, 18 Jun 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
विज्ञापन
अमेठी जिले के फुरसतगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से घायल बच्ची व मौजूद परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमेठी जिले के फुरसतगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को एक ट्रैक्टर ने छह साल की दो बालिकाओं को रौंद दिया। हादसे में एक बालिका की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी घायल हो गई। उसका सीएचसी में इलाज कराया गया। बताते हैं कि ट्रैक्टर गांव के बाहर खड़ा था, तभी एक किशोर ने उसमें चाभी लगा दी और चलाने लगा। इस दौरान ट्रैक्टर के बेकाबू होने से हादसा हो गया। पुलिस ने पंचनामा कर शव परिवारीजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कैथ का पुरवा की रहने वाली अंजली (6) अपने परिवारीजनों के साथ सैंबसी निवासी अपने मौसा सुभाष के घर आई थी। वहीं रायबरेली के सदर कोतवाली क्षेत्र के नया पुरवा की संजना (6) भी सुभाष के घर रिश्तेदारी में आई थी। दोनों बालिकाएं सुबह गांव के पास खेल रही थीं। वहीं पर गांव के मो. नदीम का ट्रैक्टर खड़ा था। ग्रामीणों के मुताबिक नदीम का बेटा सैफ चाभी लेकर आया और ट्रैक्टर स्टार्ट कर दिया, लेकिन उसे संभाल नहीं सका।

बेकाबू हुए ट्रैक्टर ने वहां खेल रही अंजली को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर, संजना भी ट्रैक्टर की चपेट में आने से घायल हो गई। परिवारीजनों ने संजना को सीएचसी पहुंचाया, जहां इलाज के बाद डॉक्टर ने छुट्टी दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसओ एपी तिवारी ने बताया कि परिवारीजन मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहते थे। इसलिए शव का पंचनामा कर उसे परिवारीजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें