आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। सरस्वतीपुरम निवासी सराफा व्यवसायी महेंद्र सिंह पर दुकान बंदकर घर लौटते समय बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी थी। इस घटना में महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
उनके पुत्र की तहरीर पर नामजद भगवानदीन कोरी को पुलिस ने हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद छोड़ दिया। इसके विरोध में रविवार को व्यापारी नेता राहुल भदौरिया की अगुवाई में व्यापारियों ने थाने पहुंचकर हंगामा व प्रदर्शन किया।
आरोपी को पकड़ने की मांग की। प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह का कहना था कि व्यापारी बातचीत करने आए थे। मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।