एसडीओ त्रिपुला एसएन सिंह यादव अपनी टीम के साथ मटिहा गांव बकाएदारों के कनेक्शन काटने पहुंचे थे। इस दौरान यहां करीब 15 उपभोक्ताओं के कनेक्शन चेक किए।
एसडीओ ने बताया कि राजेश कुमार, वीरेंद्र और ब्रह्मानंद के घर कटिया लगी मिली। अवैध कनेक्शन के सहारे ही सबमर्सिबल पंप, पंखा, बत्ती, टीवी आदि उपकरणों का प्रयोग किया जा रहा था। एसडीओ ने बताया कि राजेश, वीरेंद्र और ब्रह्मानंद के खिलाफ सदर कोतवाली में तहरीर दे दी गई है।
बिजली चोरी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर, सदर कोतवाल शैलेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं है।