लालगंज कोतवाली क्षेत्र के ऐहार गांव में रंजिश के चलते गांव के ही तीन लोगों ने एक युवक पर तेजाब डाल दिया। इससे उसकी आंख झुलस गई। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
ऐहार गांव निवासी राजू ने बताया कि गांव के ही नसीम उर्फ तोता, मो. शरीफ उर्फ दहाड़, मुईन से रंजिश चल रही है। शुक्रवार देर शाम उसका पुत्र शामिर दरवाजे बैठा था।
तभी नसीम ने मुईन की दुकान में रखा तेजाब उसके पुत्र के ऊपर डाल दिया। जिससे पुत्र की आंख झुलस गई। तेजाब फेंकने में शरीफ ने भी मदद की थी। पीड़ित अपने पुत्र को आनन-फानन सीएचसी में भर्ती कराया।
पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।