फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहकलह में महिला ने आग लगाकर दी जान

Thu, 18 Feb 2016 11:38 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध हालात में जलकर मौत हो गई। परिवारीजनों का कहना है कि खाना बनाते समय महिला जली थी। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि घरेलू कलह के चलते उसने ऐसा कदम उठाया है। पुलिस ने लिखापढ़ी करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के सुरजूपुर की रहने वाली मुरली देवी (35) की शादी इसी क्षेत्र के नेवाजगंज निवासी सूरजबली के साथ हुई थी। सूरजबली किसानी करता है। मंगलवार की रात मुरली देवी संदिग्ध हालात में झुलस गई। सीएचसी के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गुरुवार को उसने दम तोड़ दिया।

पति का कहना है कि पत्नी स्टोव पर खाना बना रही थी। इसी दौरान आग लगने से वह जल गई थी। वहीं ग्रामीणों की मानें तो घरेलू कलह के चलते महिला ने आग लगाकर जान दी है।
विज्ञापन


मृतका अपने पीछे बेटे रिंकू (15), बेटी महिमा (11), आंचल (6), प्रतिभा (4) छोड़ गई है। उसकी मौत से परिवारीजीनों में कोहराम मच गया है। कोतवाल ओपी यादव का कहना है कि घटना की कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच कराई जाएगी। इसके बाद ही महिला की मौत के बारे में कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें