फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग होम के पास मिले नवजात शिशुओं के शव

Mon, 16 May 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
हत्या - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह दो नवजात शिशुओं के शव नर्सिंग होम के पास कूड़े के डिब्बे में मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया। शवों को किसने फेंका, इसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


पुलिस इसकी जांच कर रही है। कोतवाल का कहना है कि जांच के बाद में मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। जेल गार्डेन रोड स्थित एक नर्सिंग होम के पास दो नवजात शिशुओं के शव कूड़े के डिब्बे में पाए गए।

इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर कोतवाल कमलेश पांडेय फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस यह पता लगा रही है कि शवों को किसने फेंका है। पुलिस के संदेह के घेरे में आसपास के नर्सिंग होम है।
विज्ञापन


पुलिस इन नर्सिंग होम के संचालकों से भी पूछताछ कर सकती है। कुछ लोग आशंका जता रहे हैं कि कहीं नर्सिंग होम में किसी ने प्रसव कराया हो और नवजात की मौत के बाद उसे शवों को फेंक दिया है या फिर कोई और मामला रहा होगा।

सदर कोतवाल का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है कि शवों को किसने फेंका है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें