फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला काटकर युवती की हत्या

Sun, 09 Aug 2015 12:12 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात एक युवती की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। सुबह उसका शव खेत में मिलने से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


वारदात की कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। परिवारीजनों ने मृतका की चाची पर हत्या करने का शक जताया है। पुलिस चाची को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

गुलहे मजरे रायपुर गांव निवासी रामसेवक किसानी करता है। रामसेवक की पत्नी की मौत हो चुकी है। उसकी बेटी उर्मिला (19) देर शाम नित्यक्रिया के लिए गई थी।

उस समय पिता रामसेवक खेत में पानी लगाए हुुए था। रात आठ बजे पिता घर पहुंचा तो बेटी नहीं थी। पिता ने बेटे इंद्रमोहन के साथ खोजबीन शुरू की, लेकिन उर्मिला का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार की सुबह लोग खेत की तरफ गए तो गांव के बाहर युवती का शव पड़ा देख दंग रह गए। युवती का गला कटा हुआ था। इससे आशंका है कि किसी ने धारदार हथियार से गला काटकर उसकी हत्या की गई।

 सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पिता रामसेवक ने थाने में तहरीर देकर मृतका की चाची पर हत्या करने की आशंका जताई है।

तहरीर में कहा है कि बेटी से चाची एक युवक की फोन से बात भी कराती थी। चाची ने उसकी बेटी की हत्या की है। पुलिस ने चाची को हिरासत में ले लिया है।

एसओ बीके सिंह का कहना है कि चाची पर हत्या करने का शक जताया गया है। पूछताछ की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें