फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के साथ की छेड़छाड़ , एफआईआर

Fri, 08 Jan 2016 11:45 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पुत्री और बेटे ने इसका विरोध किया तो पिता ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के वक्त युवती की मां किसी काम से बाहर गई थी। शुक्रवार को उसके वापस आने के बाद पीड़िता ने पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला राजीव गांधी परियोजना समूह में सुपरवाइजर है। समूह के काम से वह तीन दिन से घर से बाहर गई थी। गुरुवार को उसकी 16 वर्षीय बेटी व आठ साल का बेटा तथा पति घर पर था।

रात में पिता ने अपनी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। युवती और उसके छोटे भाई ने इसका विरोध किया तो पिता ने दोनों की जमकर पिटाई की। घर में शोर होने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। इस पर आरोपी भाग निकला। मां सुबह घर पहुंची तो बेटी ने उसे पूरी बात बताई। इस पर मां बेटी को लेकर शंकरगंज चौकी पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज अनिल सिंह ने बताया कि बेटी ने छेड़छाड़ की तहरीर दी है, जिस पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। रेप की तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें