फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में छात्रा का स्वीमिंग पूल में मिला शव

Sat, 29 Jul 2017 11:07 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
dead body - फोटो : demo
विज्ञापन
शहर के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में शनिवार को तैराकी सीखने आई एक छात्रा का संदिग्ध हालात में स्वीमिंग पुल में शव मिलने से सनसनी फैल गई। एमए प्रथम वर्ष में पढ़ने वाली पूजा गुप्ता एक साल से तैराकी सीख रही थी। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए कोच को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


पूछताछ में कोच छात्रा के स्वीमिंग पूल में डूबने की बात कह रहा है, जबकि भाई का कहना है कि बहन की हत्या कर स्वीमिंग पूल में फेंका गया। पुलिस पीएम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई करने की बात कह रही है। शहर के आचार्य द्विवेदी नगर निवासी रमेशचंद्र गुप्ता सिंचाई विभाग में रनर पद पर तैनात हैं।

उसकी बेटी पूजा गुप्ता (19) एफजी कॉलेज में एमए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। शहर के जेल रोड स्थित मोतीलाल नेहरू स्टेडियम के स्वीमिंग पूल में रोज की तरह शनिवार सुबह तैराकी सीखने गई थी। उसका शव स्वीमिंग पूल में पाया गया। उसके कोच व वहां मौजूद अन्य लोगों ने उसे बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


सूचना पर सीओ सदर शेषमणि उपाध्याय, कोतवाल सुधीर चंद्र पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ने घटनास्थल की पड़ताल की। इस दौरान पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए कोच राम आसरे यादव को हिरासत में ले लिया। कोच का कहना है कि डूबने से पूजा मरी है। मृतका के भाई दीपक गुप्ता ने मामले को हत्या बताते हुए जांच कराए जाने की मांग की।

हालांकि अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी है। सीओ सदर का कहना है कि छात्रा एक साल से तैराकी सीख रही थी। उसका स्वीमिंग पूल में शव मिला है। मामला संदिग्ध लग रहा है। कोच को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीएम रिपोर्ट और परिवारीजनों की तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई होगी। वहीं कोतवाल सुधीर चंद्र पांडेय का कहना है कि पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई गई है, पर अभी पीएम रिपोर्ट से ही सच सामने आएगा।

मोतीलाल नेहरू स्टेडियम के स्वीमिंग पूल में संदिग्ध हालात में पूजा गुप्ता की मौैत के मामले में मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए गए हैं। प्रभारी डीएम/सीडीओ देवेंद्र पांडेय ने बताया कि मामले को गंभीरता देखते हुए जांच कराई जाएगी कि आखिर स्वीमिंग पूल में पूजा की मौत कैसे हुई। नगर मजिस्ट्रेट आलोक कुमार को मजिस्ट्रेटी जांच कराने की जिम्मेदारी सौंपी जांच रिपोर्ट जल्द देने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें