फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पद के प्रत्याशियों के समर्थकों में विवाद, पथराव

Sat, 28 Nov 2015 11:26 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इसमें एक प्रधान प्रत्याशी समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने पथराव करने वाले लोगों को खदेड़ा। आरोपी प्रधान प्रत्याशी के भाई एवं रिटायर्ड फौजी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


उधर, जमोलिया गांव में फर्जी वोटिंग को लेकर भी दो पक्षों में तीखी तकरार हुई। इस मामले में भी दो लोग पकड़े गए हैं। कुसुढ़ी सागरपुर में राम बहादुर मौर्य और माता प्रसाद यादव प्रधान का चुनाव लड़ रहे हैं।

मतदान के बाद राम बहादुर के समर्थक अपनी जीत बता रहे थे। इस पर माता प्रसाद के समर्थकों ने आपत्ति जताई। इसी पर कहासुनी होने लगी और राम बहादुर के समर्थकों ने पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इसमें माता प्रसाद और रामसनेही यादव घायल हो गए। एसडीएम मोतीलाल यादव, सीओ सत्यपाल सिंह और कोतवाल कुलदीप तिवारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पथराव कर रहे लोगों को खदेड़ा।

कोतवाल का कहना है कि प्रधान पद प्रत्याशी राम बहादुर के भाई पंचम राम मौर्य को हिरासत में लिया गया है। वह रिटायर्ड फौजी है।


उधर, जमोलिया गांव में प्रधान पद प्रत्याशी अंजनी गुप्ता और मोहन मौर्या की पत्नी उर्मिला चुनाव लड़ रही थी। फर्जी वोटिंग को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। इस दौरान एक दूसरे ने समर्थकों के साथ हंगामा किया।
विज्ञापन


एसडीएम, सीओ ने हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। सीओ का कहना है कि अंजनी गुप्ता के वाहन चालक नान्हूं और मोहन मौर्या को हिरासत में लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें