फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र की किशोरी को किया अगवा, तीन गिरफ्तार

Sun, 21 May 2017 12:26 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोनभद्र जिले की एक किशोरी को शादी का झांसा देकर अगवा कर यहां लाया गया। सूचना मिलने पर यूपी 100 पुलिस ने रेलवे स्टेशन डलमऊ से तीन युवकों को दबोच कर किशोरी को अपनी सुरक्षा में ले लिया। पुलिस पकड़े गए तीनों आरोपी युवकों से पूछताछ कर रही है। किशोरी के परिवारीजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन


डलमऊ रेलवे स्टेशन पर तीन युवक एक किशोरी को अगवा कर कहीं ले जा रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही यूपी 100 पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देखकर युवक भागने लगे, लेकिन तीनों को दबोच लिया गया। साथ ही लड़की को सुपुर्दगी में लेकर पूछताछ की गई।

पुलिस के मुताबिक मिली लड़की सोनभद्र जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र के कोरहावल गांव की रहने वाली बताई गई है। उसे अनुराग यादव निवासी इंदिरा नगर सदर कोतवाली, प्रांशू यादव व नीरज यादव निवासी देवगांव लालगंज (रायबरेली) शादी का झांसा देकर यहां अपहरण करके लाए थे।
विज्ञापन


यूपी 100 के जिला प्रभारी शैलेंद्र त्रिपाठी का कहना है कि रेलवे स्टेशन में उतरने पर किशोरी के अभद्र व्यवहार करने लगे। इसका उसने विरोध किया। इसी बीच जानकारी मिलने पर युवकों को दबोच लिया गया। मामले में डलमऊ पुलिस कार्रवाई कर रही है।

पुलिस के मुताबिक इलाहाबाद से त्रिवेणी एक्सप्रेस से किशोरी को ऊंचाहार तक लाया गया। इसके बाद ऊंचाहार से बस से उसे डलमऊ लाया गया। पुलिस की मानें तो अगवा करके किशोरी को रेलवे स्टेशन डलमऊ लाए थे। किशोरी को छिपाने के लिए कमरा खोज रहे थे।

बावजूद कमरा नहीं मिला। इसी दौरान अभद्र व्यवहार करने लगे तो इसकी जानकारी आसपास के लोगों को हो गई। उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी, जिससे अपहरण का सच सामने आ गया। डलमऊ कोतवाल दीपचंद्र का कहना है कि लड़की के पिता को घटना की सूचना दे दी गई है। पिता के आने के बाद तहरीर पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।

पकड़े गए युवकों का कहना है कि सोनभद्र की रहने वाली लड़की से फेसबुक के जरिए पहचान हुई थी। उसे यहां बुलाया गया था। इस पर वह स्वयं यहां आई थी। उसका अपहरण नहीं किया। अपहरण करने की बात कहकर लड़की फंसाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें