फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष के दामाद ने की फायरिंग

Sun, 05 Jul 2015 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने रोका तो उन पर रौब गांठने की कोशिश की। पुलिस कर्मी किसी तरह उसे काबू कर कोतवाली ले गए। इस पर उसने कोतवाली में सिपाहियों को देख लेने की धमकी दी।
विज्ञापन


मामला एसपी तक पहुंचने पर सिपाही की तहरीर के आधार पर सपा नेता के दामाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने उसकी लाइसेंसी रायफल कब्जे में ले ली।

आरोपी को जमानत पर छोड़ दिया गया। यह घटना सिविल लाइंस स्थित जिला अस्पताल चौराहा पर शनिवार देर रात हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सपा नेता का दामाद हेमंत यादव निवासी सिविल लाइंस कई लोगों के साथ चौराहे पर पहुंचा और रायफल से ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


इससे वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। रात में खुलने वाली कई दुकानें बंद हो गईं। फायरिंग की सूचना पर कोतवाली के सिपाही वहां पहुंचे और सपा नेता के दामाद को कोतवाली ले गए।

इस दौरान उसने पुलिस कर्मियों पर रौब गांठने की कोशिश की। पुलिस कर्मियों को सबक सिखाने की चेतावनी देने के साथ गाली गलौज व हंगामा किया।

पुलिस कर्मियों ने अपने तरीके से उसे काबू किया और कोतवाली ले गए। लेकिन जब यह पता चला कि वह सपा नेता का दामाद है तो पुलिस बचाव की मुद्रा में आ गई। सूचना एसपी तक पहुंची तो उन्होंने कार्रवाई के निर्देश दिए।

इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। कोतवाल शैलेंद्र त्रिपाठी का कहना है कि सिपाही जितेंद्र कुमार की तहरीर पर सपा जिलाध्यक्ष के दामाद हेमंत यादव के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। वह नशे में था।
विज्ञापन


उसका जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। लाइसेंसी रायफल कब्जे में ले ली गई है। हेमंत यादव को जमानत पर छोड़ा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें