फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैतों का हमला, सात घायल

Sun, 09 Aug 2015 11:26 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
घर में खुदाई कर एक मटकी और एक युवती के सोने के जेवरात लूट लिए। ग्रामीणों के विरोध पर डकैतों ने कई चक्र फायरिंग की। डकैतों के हमले में महिला समेत सात लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है। यह डकैती फुरसतगंज क्षेत्र के पोठई गांव निवासी शमीम के घर हुई। ग्रामीणों के मुताबिक तमंचा, फरसा, बेलचा लेकर डकैत गांव पहुंचे।

रास्ते में मिले शमीम ने टोका तो चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। उसके चेहरे पर चोट आई है। शमीम को एक कमरे में बंद करने के साथ पड़ोस में सोए राकेश को चारपाई से बांध दिया।
विज्ञापन


इसके बाद डकैत यशोदा पत्नी हरीलाल के घर जा धमके। मकान के बाहरी हिस्से में सो रही यशोदा की डकैतों ने पिटाई शुरू कर दी। बेल्चा से घर का ताला तोड़ डाला।

यशोदा के साथ परिवारीजनों को घर के अंदर ले जाकर बंधक बना लिया। परिवारीजनों के मुताबिक यशोदा से डकैत घर के अंदर गड़े धन के बारे में पूछ रहे थे।

इस बावत यशोदा ने बताया नहीं तो उसकी बुरी तरह पिटाई की जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद डकैतों ने घर के अंदर और बाहर खोदाई की। इस दौरान घर में एक मटकी मिली।

यशोदा के घर आई युवती तारावती की सोने की कील छीन भी डकैतों ने लूट ली। यशोदा की जेठानी तारावती व उसके पति भारतलाल को भी बुरी तरह मारा पीटा।

इसी बीच घटना जानकारी होने पर ग्रामीणों ने शोर मचाया तो डकैतों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बदमाशों की गोली (छर्रे) से रईश, अनीस व विजय मामूली रूप से घायल हो गए।

लेकिन ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए डकैतों को वहां से जल्द ही भागना पड़ा। कहा जा रहा कि जो मटकी डकैतों ने यशोदा के घर में खोदाई कर निकाली उसमें कीमती जेवरात आदि थे लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई।

पीड़ित परिवारीजन भी इस बारे में कुछ नहीं पता पा रहे हैं। घटना की सूचना पर पुलिस कर्मियों के साथ एसओ एपी तिवारी गांव पहुंचे और घायलों का अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें