फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराने की दुकान में लगाई आग

Sat, 03 Dec 2016 11:22 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
डीह ब्लॉक क्षेत्र में शनिवार रात किराने की एक दुकान में कुछ लोगों ने आग लगा दी। जब तक आसपास के लोग आग बुझाते, तब तक दो लाख रुपये का सामान जल गया। पीड़ित ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दुकान में आग लगाने की तहरीर दी है।
विज्ञापन


सेखपुर मजरे सरांय मानिक गांव निवासी श्रीराम की डीह-परशदेपुर मार्ग पर पांडेय का पुरवा गांव के पास किराने की दुकान है। शनिवार रात में वह दुकान बंद करके घर चला गया। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने दुकान में लगा दी। इससे दुकान धू-धूकर जलने लगी।

आसपास के दुकानदारों ने किसी तरह आग बुझाई। मगर तब तक दुकान जलकर राख हो गई। पीड़ित श्रीराम ने बताया कि आग से करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उसने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर डीह थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें