फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने किया आत्मदाह

Sun, 02 Aug 2015 10:58 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बरिगांव निवासी रामधनी सुबह नित्यक्रिया के लिए गया था। घर पर उसकी पत्नी नीलम (32) और ढाई वर्षीय बेटा आदित्य था। इसी बीच ग्रामीणों को रामधनी के घर से चीख पुकार सुनाई पड़ी।
विज्ञापन


ग्रामीण पहुंचे तो नीलम की आग की लपटों में लिपटी थी। ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई लेकिन तब तक महिला गंभीर रूप से झुलस गई थी। सूचना मिलते ही रामधनी घर पहुंचा और नीलम को सीएचसी लालगंज ले जाया गया।
विज्ञापन


हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
पति रामधनी के मुताबिक नीलम एक पखवारे से बीमार थी।

इलाज से उसकी तबीयत ठीक हो रही थी लेकिन वह बीमारी को लेकर परेशान थी। बीमारी से ऊब कर नीलम ने आत्मदाह कर लिया।

महिला की बीमारी के बारे में परिवारीजन कुछ नहीं बता सके। एसओ आरके शर्मा का कहना है कि घटना की जानकारी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें