फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी समिति के सचिव ने किया 15 लाख का गबन

Mon, 10 Aug 2015 11:50 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
डलमऊ के साधन सहकारी समिति कठगर में सचिव ने 15 लाख रुपये का गबन किया है। अपर जिला सहकारी अधिकारी जय सिंह पाल की जांच में सोमवार को इसका खुलासा हुआ।
विज्ञापन


गबन करने वाला सचिव सेवानिवृत्त हो चुका है। जांच अधिकारी का कहना है कि उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद आरोपी सचिव के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा।

साधन सहकारी समिति कठगर के प्रभारी सचिव रविशंकर तिवारी ने हाल ही में कार्यभार ग्रहण किया है। चार्ज लेने के बाद सचिव ने किसानों से वसूले गए रुपयों में गड़बड़ी की बात कही थी।

 अपर जिला सहकारी अधिकारी जय सिंह पाल सोमवार को इस मामले की पड़ताल करने पहुंचे। उन्होंने बताया कि जांच में करीब 15 लाख 21 हजार रुपये का गबन पकड़ में आया है।
विज्ञापन


ये रुपये खाद के बदले किसानों से लिए तो गए, लेकिन उसे समिति के बैंक खातों में जमा नहीं कराया गया। अपर जिला सहकारी अधिकारी ने बताया कि समिति से सेवानिवृत्त हुए सचिव हरि प्रसाद मिश्र को सितंबर 2010 से वेतन और पीएफ का भुगतान नहीं हुआ था।
विज्ञापन


 इस पर सचिव ने उक्त राशि अपने नाम आहरित कर ली। उन्होंने बताया कि सचिव को उक्त राशि अपने नाम जारी करने के आदेश नहीं थे, इसके बावजूद ऐसा किया था।

 इसकी जांच रिपोर्ट सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता सवींद्र सिंह को सौंप दी गई है। आदेश मिलने पर रिटायर्ड सचिव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें