फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी व साथी से लूटे 1.90 लाख रुपये

Thu, 22 Sep 2016 12:13 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
युवक से लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ऊंचाहार थाना क्षेत्र में बुधवार को किराना व्यापारी सेे बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। उसके सिर पर वार किया और 1.90 लाख रुपये लूट लिए। साथ में उसका साथी था, जो बदमाशों से भिड़ गया। इस पर बदमाशों ने उसे भी धुना और फरार हो गए।
विज्ञापन


ऊंचाहार बस स्टेशन के पास यह वारदात उस समय हुई, जब व्यापारी कानपुर जा रहा था। एसपी मौके पर पहुंचकर वारदात की जांच की। एफआईआर दर्ज कर बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

ऊंचाहार कस्बा निवासी प्रदीप माहेश्वरी किराना का थोक व्यापारी है। बुधवार सुबह लगभग चार बजे वह अपने मित्र संजय के साथ कानपुर सामान खरीदने जा रहा था। वह अपने बैग में 1 लाख 90 हजार रुपये लिए हुए थे।
विज्ञापन


बताते हैं कि वह अपने घर से निकलकर जैसे ही बस स्अेशन पहुंचा, पीछे से बाइक सवार नकाबपोश तीन युवक आए और उसके सिर पर डंडे से वार कर दिया। इससे वह जमीन पर गिर गया। साथी संजय बदमाशों से भिड़ गया, लेकिन बदमाशों ने उसे भी धुन दिया। किराना व्यापारी से 1.90 लाख रुपये लूट लिए।

इससे पहले कि आसपास के लोग और पुलिस पहुंचे, बदमाश बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। थानेदार जीडी शुक्ला फोर्स के साथ घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

कुछ देर बाद ही एसपी विनय यादव, एएसपी वीरेंद्र यादव और सीओ वरुण कुमार भी पहुंच गए। एसपी ने किराना व्यापारी और उसके साथी से घटना की बाबत जानकारी ली। एसपी ने जल्द बदमाशों को पकड़ने के निर्देश दिए। थानेदार का कहना है कि लूट की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की धरपकड़ के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

वारदात के दौरान व्यापारी का कहना था कि उसके साथ 15 लाख रुपये की लूट हुई है। हालांकि बाद में उसने एक लाख 90 हजार रुपये की तहरीर पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। ऊंचाहार कस्बे में हुई वारदात से लोगों में हड़कंप है। लोगों का कहना है कि बदमाशों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें