फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित के परिवार को जल्द दिए जाएंगे शस्त्र लाइसेंस

Fri, 14 Jul 2017 11:45 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
d - फोटो : Reuters
विज्ञापन
अप्टा मजरे इटौैरा बुजुर्ग कांड में मारे गए पूर्व प्रधान रोहित शुक्ला के परिवार को जल्द शस्त्र लाइसेंस मिल जाएंगे। जिले और प्रदेश को दहलाने वाली इस घटना के बाद पीड़ित परिवार को शस्त्र लाइसेंस मुहैया कराने की प्रक्रिया से चल रही है।
विज्ञापन


रोहित की पत्नी को डबल बैरल बंदूक और भाई देवेश शुक्ला को पिस्टल, रायफल का लाइसेंस जारी किया जाएगा। जिस तरह नरसंहार करके रोहित समेत पांच लोगों को मारा गया। इस कांड में पुलिस-प्रशासन की फजीहत हुई और अब हो रही सियासत के चलते परिवार की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन के अफसर कोई चूक नहीं चाहते हैं।

ऊंचाहार थानाक्षेत्र के अप्टा मजरे इटौरा बुजुर्ग गांव में 26 जून 2017 को जिस तरह रोहित शुक्ला समेत पांच लोगों की बर्बरतापूर्ण तरीके से हत्या की गई, उसने जिले और प्रदेश की सियासत को हिलाकर रख दिया है।
विज्ञापन


मामला तूल पकड़ने के बाद जिला प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में शस्त्र लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दस्तावेजों की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।

जरूरतमंदों की रिपोर्ट लगाई जा रही है। ऊंचाहार एसडीएम मदन कुमार वर्मा ने बताया कि रोहित शुक्ला की पत्नी कुसुम शुक्ला को डबल बैरल बंदूक का लाइसेंस जिलाधिकारी प्रतापगढ़ निर्गत करेंगे, जबकि घटना के वादी व चश्मदीद गवाह मृतक के भाई देवेश शुक्ला को पिस्टल व राइफल का लाइसेंस दिया जाएगा।

लाइसेंस देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लाइसेंस पत्रावली को कोतवाली व तहसील की रिपोर्ट लगाकर जिलाधिकारी के पास भेज दिया गया है। जल्द ही लाइसेंसी असलहे मिल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें