फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा के बल पर लूटे 30 हजार

Thu, 29 Sep 2016 12:19 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
बकाया वसूली कर लौट रहे दवा व्यवसायी के  नौकर से बुधवार को बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर 30 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। 
विज्ञापन

कस्बे के मेन रोड निवासी रामा मेडिकल स्टोर के मालिक दीनू त्रिवेदी ने बताया कि उनके यहां पांच वर्ष से काम करने वाला युवक अंकुर सिंह सरेनी और महरानीगंज इलाके से बकाया पैसों की वसूली कर कानपुर रोड से होकर शाम छह बजे लालगंज आ रहा था।

सैंबसी गांव के पास बने पुल पर पहुंचा पीछे से अपाचे बाइक सवार तीन युवकों ने ओवरटेक करके उसे रोक लिया और तमंचा लगाकर उससे वसूली के 30 हजार रुपये की नकदी लूट कर फरार हो गए। दीनू ने बताया कि उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें