फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकानों के लाइसेंस निरस्त

Sat, 25 Jul 2015 11:19 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान दो दुकानों के लाइसेंस निरस्त और दो अन्य दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए। तीन दुकानदारों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। खाद के 12 नमूने जांच को भेजे गए हैं। इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा है
विज्ञापन


अधिकारियों की टीम ने नसीराबाद में अग्रहरि खाद भंडार पर छापा मारा तो वहां बिना लाइसेंस के कीटनाशक और बीज बिकता मिला। खाद अधिक दाम पर बेची जा रही थी। दुकान को तत्काल निरस्त कर दिया गया।

भरतगंज में राजेश अग्रहरि की खाद की दुकान पर भी मनमानी मिलने पर उसका लाइसेंस निरस्त कर दिया गया। इसके अलावा साहू खाद भंडार साकेतनगर और साहू खाद भंडार रामबाग की दुुकान में कमियां मिलने पर उनके लाइसें निलंबित किए गए हैं।
विज्ञापन



टीम के पहुंचने पर दुकान बंद कर भागने पर मौर्या बीज भंडार धई, सुभाष खाद भंडार परशदेपुर और अग्रहरि खाद भंडार परशदेपुर के संचालक को नोटिस देकर जवाब मांगा गया। डीएपी, जिंक व अन्य खाद के 12 नमूने लेकर टीम ने जांच के लिए भेजे हैं।

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि खाद की कालाबाजारी नहीं चल पाएगी। मनमानी करने वाले विक्रेताओं की दुकानों को निरस्त किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर केस भी दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें