फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहगढ़ के बाद शहर का माहौल बिगाड़ने का प्रयास

Sat, 25 Jul 2015 11:17 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ असामाजिक तत्वों ने शुक्रवार की रात मोहल्ला मदीना शाह में जमकर हंगामा किया और तमंचे लहराए। पुलिस के पहुंचने पर सभी बाइक और स्कूटी छोड़कर फरार हो गए। इस मामले में किसी की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शाहगढ़ गांव में मदरसे में नमाज पढ़ने को लेकर हुए विवाद के बाद उपद्रवी तत्व सक्रिय हो गए हैं। दिन में वहां बवाल के बाद रात को  शहर का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया। करीब 12 बजे मदीना शाह में कुछ युवक बाइक और स्कूटी से पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। मोहल्ले वालों के अनुसार उन लोगों ने तमंचे से फायर करने का प्रयास किया लेकिन मिस हो गया। इस बीच सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को आता देख उपद्रवी बाइक और स्कूटी छोड़कर गलियों में होते हुए फरार हो गए। पुलिस ने मोहल्ले वालों से पूछताछ के बाद स्कूटी और बाइक को कब्जे में ले लिया। इसी बीच सुनगढ़ी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने से उपद्रवियों के मंसूबे कामयाब नहीं हुए और शहर में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। इस बाबत जानकारी करने पर सुनगढ़ी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह ने बताया बाइक और स्कूटी सदर पुलिस ने सीज कर दी हैं। अभी तक किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है। दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें