फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाल समेत 11 पर छेड़छाड़, लूट व मारपीट केस दर्ज

Sat, 23 Jan 2016 11:51 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यायालय के आदेश पर लालगंज कोतवाली में तैनात रहे प्रभारी निरीक्षक, पुलिस कर्मियों सहित 11 लोगों पर छेड़छाड़, लूट और मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के अंबारा पश्चिम गांव निवासिनी नीतू पांडेय ने बताया 20 मार्च 2015 को गांव के ईशू बाजपेयी से विवाद हुआ था।

जिसको लेकर 23 मार्च को कोतवाली में तैनात रहे प्रभारी निरीक्षक संत प्रसाद उपाध्याय, उपनिरीक्षक सुधांशु मिश्रा, कांस्टेबल ओपी यादव, गार्ड एके यादव व तीन अन्य कांस्टेबल गांव के दीपक बाजपेयी, दिलीप बाजपेयी, चंद्रमणि पांडेय के साथ उसके घर आए।

आरोपी उसके पति नागेंद्र कुमार पांडेय को पूछने लगे। जब उसने पति के घर पर न होने की बात बताई तो सभी घर के भीतर घुस गए।

महिला ने बताया कि एक कमरे में ताला बंद था। पुलिसकर्मी कमरे की चाभी मांगने लगे। उसने खोजकर देने को कहा तो उसकी पिटाई कर दी और छेड़खानी की।

महिला ने बताया कि आरोपी कमरे में रखे 10 हजार रुपये नगद, सोने की चेन, चांदी की करधनी, पायल व अंगूठी भी लूट ले गए और गृहस्थी का सामान नष्ट कर दिया।

पीड़िता ने मामले की तहरीर पुलिस को दी थी। लेकिन कोई कार्रवाई न होने के कारण उसे न्यायालय की शरण में जाना पड़ा। प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज कर छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें