फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्ठा संचालक से मांगी एक लाख फिरौती

Sat, 16 Jan 2016 11:43 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में एक भट्ठा संचालक को मोबाइल फोन पर जानमाल की धमकी देकर एक लाख रुपये की फिरौती मांगी गई है। शनिवार को पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


घुरवारा निवासी पप्पू सोनी भट्ठा संचालक है। गुरुवार को शाम उसके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर धमकी देकर एक लाख रुपये मांगे।

फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि एक लाख रुपये कठगर गांव के पास स्थित टॉवर के पास रख दो। नहीं तो दुनिया में नहीं रहोगे।

यदि इसकी शिकायत पुलिस से की तो घर में घुस कर गोली मारूंगा। धमकी भरे फोन कई फोन आने से पीड़ित सहमा है। भुक्तभोगी ने डलमऊ कोतवाली में तहरीर दी है।

कोतवाल ओपी यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। फोन करने वाले व्यक्ति का पता लगाया जा रहा है। उधर, मुराईबाग के व्यापारियों ने घटना की जानकारी होने पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन


सुधीर जायसवाल, सुरेंद्र चौधरी, जेपी सिंह, मनोज वैश्य आदि ने कहा कि मामले सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें