फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर किशोरी से गैंगरेप

Mon, 22 Feb 2016 12:21 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम नित्यक्रिया के लिए गई एक किशोरी के साथ तमंचे के बल पर गैंगरेप किया गया। पहचान न सके इसके लिए किशोरी का चेहरा मफलर से ढक दिया।
विज्ञापन


रविवार को पीड़िता पिता के साथ थाने पहुंची कर रिपोर्ट दर्ज कराई। बछरावां थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी शनिवार देर शाम नित्यक्रिया के लिए खेत गई थी।

इसी दौरान पड़ोस के गांव सिक्का खेड़ा के रहने वाले तीन युवक तमंचे के बल पर उसे निकट के जंगल में उठा ले गए। किशोरी का मुंह मफलर से ढककर सामूहिक दुराचार किया।
विज्ञापन


विरोध करने पर उसकी पिटाई की। किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी घर पहुंचकर आपबीती बताई।

सुबह पिता के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी। एसओ आरके मिश्रा ने बताया कि पिता की तहरीर पर राम बहादुर, मुन्नीलाल निवासी सिक्काखेड़ा और एक अन्य अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें